दिल ले गया दिल ले गया सांवरिया सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई कर दे मेरा उपचार मैं तो पद गई हूँ बीमार

दिल ले गया दिल ले गया सांवरिया सरकार

सजनी श्याम सलोना जबसे नैनन आये समाया

प्रेम दीवानी कर डारी इस ने मन में मेह जगाया

चढ़ा इश्क़ का मोहे बुखार

दिल ले गया दिल ले गया सांवरिया सरकार

प्रेम खुमारी ऐसी चढ़ गई जोगन श्याम की होइ

भूल भाल के दुनिया मैं तो रोगन श्याम की होइ

छाया चित में मेरे खुमार

दिल ले गया दिल ले गया सांवरिया सरकार

सबने मिलकर मरज़ दिखाई वैध हकीम बुलाये

दवा कोई भी काम ना आई दिल की बीमारी बताये

कोई दिल से करदो पुकार

दिल ले गया दिल ले गया सांवरिया सरकार

पागल कर डारी गोपाली कुञ्ज बिहारी बुला दो

गुरु कृपा से करके चारा मेरी जान बचा दो

रहूं उसकी शुक्र गुज़ार

दिल ले गया दिल ले गया सांवरिया सरकार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।