गुरुवार हम भी शरणागत हैं स्वीकार करो तो जाने

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

गुरुवार हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने ।

अब हमे पतित से पावन सरकार करो तो जाने ॥

प्रेमी जन तुमको ध्याते, तुम भक्ति भाव वश आते ।

हम कुटिल हृदय से कलुषित, उपकार करो तो जाने ॥

गुरुवार हम भी...

ज्ञानी तुम में तन्मय हैं, ध्यानी भी तुममे लय है ।

हम अज्ञानी चंचल चित्त, निस्तार करो तो जाने ॥

गुरुवार हम भी...

क्या मुख्य से विनय सुनाए, हम कैसे तुम्हे मनाए ।

अगणित अपराध किये हैं, उध्धार करो तो जाने ॥

गुरुवार हम भी...

जीवन नैया ज़र ज़र है, पल पल विनाश का भय है ।

ऐसे ही अधम पतित को भाव पार करो तो जाने ॥

गुरुवार हम भी...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।