श्री श्याम की नजरो में सारी दुनिया का खाता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री श्याम की नजरो में सारी दुनिया का खाता है,

जिस की किस्मत में जितना लिखा उतना ही वो पाता है,

श्री श्याम की नजरो में सारी दुनिया का खाता है,

क्या साधु क्या परिवारी क्या राजा क्या रानी है,

खाते में लिखे सब के कर्मो की कहानी है,

सब जोड़े घटा कर के लिखा जोखा बनाता है ,

श्री श्याम की नजरो में सारी दुनिया का खाता है,

गम देता किसको न न कही कोई ज्यादा,

कभी लेने वे देने में श्याम तोड़े न मर्यादा,

कोई फर्क नहीं करता सब से नाता निभाता है ,

श्री श्याम की नजरो में सारी दुनिया का खाता है,

कानून कड़े इतने बाबा की अदालत के,

वो न्याय करे सच्चा बिन वेद वकालत के,

इसी लिए वो खाटू का सरताज कहता है,

श्री श्याम की नजरो में सारी दुनिया का खाता है,

गोरी साक्षी की किस्मत में क्या लिखा बता देना,

जो भी संकट हो जीवन में बस उस से बचा लेना

तेरे चरणों में सांवरियां राज सिर को झुकाता है,

श्री श्याम की नजरो में सारी दुनिया का खाता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।