अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

मनीष अग्रवाल (मोनी)
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी

करदो कृपा महारानी मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो...

ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है

मंदिर में मैया को आसान लगो है

सान पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो...

रोगी को काया दे निर्धन को माया

बांझन पे किरपा ललन घर आया

मैया बड़ी वरदानी मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो...

मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी

कलकत्ता कटरा जालंधर में ढूंढी

विजरघवगध में दिखानी मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो...

मैहर को देखो या विजयराघवगढ़ को

एकै दिखे मोरी मैया के मढ़ को

महिमा तुम्हारी नहीं जानी मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो...

मैया को भार सम्भाले रे पंडा

हाथो में जिनके भवानी को झंडा

झंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो...

महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए

मोनी भी मैया में दर्शन को आए

करदो मधुर मोरी वाणी हो मोरी शारदा भवानी

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी

गायक - मनीष अग्रवाल (मोनी)

संपर्क - ९३०० ९८२९८५

song post by अभय कांत

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।