बड़ा प्यारा लगे है दरबार बाला जी

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बड़ा प्यारा लगे है दरबार बाला जी,

ओये किस ने किया तेरा शृंगार बाला जी,

बड़ा प्यारा लगे है दरबार बाला जी,

केसरिये पटके पे श्री राम लिखाया है,

सिंदूर तेरे तन पे क्या खुभ सजाया है,

सांचे है फूलो के हार बाला जी,

बड़ा प्यारा लगे है दरबार बाला जी,

ये लाल लंगोटा है तेरे हाथ में सोटा है,

सब कहते है बाबा तू देव न छोटा है,

शक्ति का तुझमे भण्डार बाला जी,

बड़ा प्यारा लगे है दरबार बाला जी,

तेरे दर पे घूम रही लाखो नर नारी है,

तेरे नाम की भगतो पे छाई खुमारी है,

वो भगतो को देता तू प्यार बाला जी,

बड़ा प्यारा लगे है दरबार बाला जी,

वो एस के पांचल भी तेरी महिमा गा बैठा,

बस तुझको ही बाबा दिल में वसा बैठा,

क्यों करता राज मेहर जैकार बाला जी,

बड़ा प्यारा लगे है दरबार बाला जी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।