नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में,

देवे आशीष भगवान् माँ के मंदिर में,

माता जानकी भी लेवे बालियां,

भक्त चढ़ावे देखो नारियल रुपैयाँ,

अंजनी देवे वरदान माँ के मंदिर में,

नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में

लाल लंगोटा पहने लाल चुनरियाँ,

होके मगन देखो नाचे लांगुरियां,

देवता हॉवे मेहरबान,माँ के मंदिर में,

नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में

रिद्धि सीढियाँ ढोलक भजावे,

ताली बजावे हनुमान को नचावे,

मस्त मस्लंग दरबार माँ के मंदिर में,

नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में

माथे के ऊपर लागे तिलक सुहाना,

वैरागी प्यारी लागे वीर हनुमाना,

भक्तो का करे कल्याण माँ के मंदिर में,

नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।