रंग तेरा चढ़ेया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरे चरणों में मिला है मुझे सारा ज़माना

दुनिया कुछ भी कहे श्याम मैं तो तेरा दीवाना

तेरा नाम लिया तुझे याद किया

तेरे चरणों में हमने सब वार दिया

तू ही यार मेरा

तुझसी मोहब्बतां वे श्याम कहीं और नययो मिलना

दुनिया कुछ भी कहे मुझे तो तेरे पीछे पीछे चलना

दिल विच मेरे मेरा श्याम रेन दे

तेरा नाम तेरा सुबह शाम केहन दे

धड़कन मेरी ये तुझको पुकारे आजा आजा मेरे हारे के सहारे

तेरा नाम लिया तुझे याद किया

तेरे चरणों में हमने सब वार दिया

तू ही यार मेरा

रंग तेरा चढ़ेया है के हुन कोई रंग नय्यो चढ़ना

दुनिया कुछ भी कहे मुझे तो तेरे पीछे पीछे चलना

एक वो ज़माना था ठोर ना ठिकाना था

मुझको देख आँखें फेरता ज़माना था

तेरी रेहमत मेरा सहारा तुझसे जगमग जग सारा

तेरा नाम लिया तुझे याद किया

तेरे चरणों में हमने सब वार दिया

तू ही यार मेरा

तुझसी मोहब्बतां वे श्याम कहीं और नययो मिलना

दुनिया कुछ भी कहे मुझे तो तेरे पीछे पीछे चलना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।