चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ,

राम की नगरियां सियां राम की नगरियां,

चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ,

यहाँ वसे सियां राम और लखन भइयाँ,

पास में बनी है हनुमंत की मड़इयां,

चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ,

मंदिर बनेगा वाहा राम चन्दर जी का,

ऐसे अयोध्या किले में हो बिलाइयाँ,

चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ,

रोक न सके गा कोई मंदिर निर्माण को,

कहते है भारत के संत सभी भैया,

चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ,

हिन्दू के प्राण आन शान प्रभु राम है,

जन जन की नैया पे राम ही पीरइयाँ ,

चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ,

जय जय श्री राम बोलो राम राम बोलो,

बोलो रे मन संग के रूद्र का भाइयाँ,

चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।