तोड़ नहीं पाया कोई श्याम का रिकॉर्ड

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारे देवताओं में है बांटने की होड़ जी,

तोड़ नहीं पाया कोई श्याम का रिकॉर्ड जी,

सारे देवताओं में है बांटने की होड़ जी |

बैठ के हिसाब लगा कर के देखा,

जोड़ कर के देखा,घटा कर के देखा,

निकला ये हिसाब मेरा बाबा है बेजोड़ जी,

सारे देवताओं में है बांटने की होड़ जी,

तोड़ नहीं पाया कोई श्याम का रिकॉर्ड जी |

माँगा इक बार फिर मांग नहीं छोड़ा,

गरीबन कुटिया में झाँक नाही छोड़ा,

सारे दुःख दर्द मेरे घर से गए दौड़ जी,

सारे देवताओं में है बांटने की होड़ जी,

तोड़ नहीं पाया कोई श्याम का रिकॉर्ड जी |

लाखों हैं दातार पर भारी पल्ला इसका,

सारे देवताओं में है हाँथ खुल्ला इसका,

थोड़ा थोड़ा मांगो,ये तो देवे ताबड़-तोड़ जी,

सारे देवताओं में है बांटने की होड़ जी,

तोड़ नहीं पाया कोई श्याम का रिकॉर्ड जी |

आँखों देखि बोलता हूँ,आदत है मेरी,

रास्ता बताया ये सराफत है मेरी,

बनवारी छोड़ सब,पीछा मत छोड़ जी,

सारे देवताओं में है बांटने की होड़ जी,

तोड़ नहीं पाया कोई श्याम का रिकॉर्ड जी |

भजन गायक - सौरभ मधुकर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।