मैया जी घर मेरे आ जाना

पारंपरिक
श्री गणेश भजन दुर्गा भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सिर पे रख दे हाथ मैया जी घर मेरे आ जाना,

मेरे घर आना मेरे घर आना,

करने ममता की छाव दाती मेरे घर आ जाना

जब आना घर मेरे गोरा मियां संग में गणपति को लाना,

संग में हो रिद्धि सीधी साथ मैया जी घर मेरे आ जाना,

मेरे सिर पे रख दे हाथ मैया जी घर मेरे आ जाना,

घर में कराऊ माँ तेरा जगराता कंजक रूप में आ जाना,

हलवा पूरी चने का प्रशाद मैया जी भोग लगा जाना,

मेरे सिर पे रख दे हाथ मैया जी घर मेरे आ जाना,

जब आना मेरे घर ज्योति वाली शेर सवारी आ जाना,

लाल चुनरी पेहन चोला लाल मैया जी घर मेरे आ जाना ,

मेरे सिर पे रख दे हाथ मैया जी घर मेरे आ जाना,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।