माँ तेरी किरपा से चमत्कार हो रहा है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

माँ तेरी किरपा से चमत्कार हो रहा है,

घर बैठे तेरा दीदार हो रहा है,

जागरण मेरे घर पहली बार हो रहा है,

घर बैठे तेरा दीदार हो रहा है,

छम छमा आज बरसी मुझपे माँ किरपा तेरी,

मुझको माँ मंदिर तेरा लगने लगा कुटियाँ मेरी,

आज पाई है वो दौलत मैंने तेरे प्यार की,

जिसके आगे माँ झूठी है खुशिया सब संसार की,

खुश मेरा सारा परिवार हो रहा है,

घर बैठे तेरा दीदार हो रहा है,

ये मेरी औकात ना थी घर भुलाऊ मैं तुझे,

दिल में दिल की थी तमना सच बताऊ मैं तुम्हे,

ये कर्म तेरा हुआ है नाम मेरा हो गया,

कर दिया चुप चाप तूने नाम मेरा हो गया,

उमीदो का बेडा मैया पार हो रहा है,

घर बैठे तेरा दीदार हो रहा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।