तेरा नाम लेते लेते जिंदगी चल रही है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साई मेरे साई

तेरा नाम लेते लेते जिंदगी चल रही है,

तुझसे मिलने की ख्वाइश मेरे दिल में चल रही है,

तेरी रेहमत बरस रही है मेरी नाव चल रही है,

तेरा नाम लेते लेते जिंदगी चल रही है,

तेरे सिवा मेरे बाबा जी कोई अपना बनाया न,

हो सके बिन तेरे पूरा ऐसा सपना सजया न,

तेरी किरपा से ही साई ये मुसीबत टल रही है,

तेरा नाम लेते लेते जिंदगी चल रही है,

सारे जग में बाबा ने दिया इरादा नेक है,

बताया जन जन को साई ने सब का मालिक इक है,

तेरी और मेरे बाबा धड़कन मचल रही है,

तेरा नाम लेते लेते जिंदगी चल रही है,

इक दिन साई ने मुझको सपने में बताया है,

क्यों गबराये साहिल चरणों में तुझे बिठाया है,

मेरे दुःख की थी जो घड़ियाँ खुशियों में बदल रही है,

तेरा नाम लेते लेते जिंदगी चल रही है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।