कोई तो मुझे मेरे श्याम से मिलादे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई तो मुझे मेरे श्याम से मिलादे,

बनवारी से गिरधारी से,कोई तो मुझे.........

मोर मुकुट याके शीश पे सोहे,

प्यारी मुरलिया मेरो मन मोहे,

या छवि पे मैं बलिहारी जाऊं।।कोई तो.......

चरणों से निकली है गंगा प्यारी।

जिसने ये सारी दुनिया तारी।।

इन चरणों में मैं तो शीश नवाऊं।।कोई तो......

आजा सवारियां तोहे बाहों में भर लूं।

जिंदगी ये मेरी सारी तेरे नाम कर दूं।।

तुझपे सवारियां मैं तो जान लूटाऊं।।कोई तो......

हरिदास जू के प्यारे तुम हो।

मेरे सवारियां जीवन धन हो।।

तेरे बिना मैं प्यारे जी नहीं पाऊं।।कोई तो........

अवधेश राणा,मथुरा

6395870827

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।