मैया तेरी मेरी कहानी

- Mohit Sai (अयोध्या) 9044466616
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया तेरी मेरी ये कहानी,है सदियों पुरानी

तेरी चौखट मेरा ठिकाना,तेरा मेरा रिश्ता पुराना

तूने की है मुझपे जो मेहरबानी,सारी दुनिया ने जानी

मेरे लिए था जो भी असम्भव,तूने किया है उसको सम्भव

मुश्किल हालातों में भी आसानी,है हुई मैया रानी

इस बेटे ने जब भी पुकारा,तूने माँ बन के पुचकारा

तूने टाली मेरी परेशा‌नी,माफ़ की हर नादानी

तूने समझा जबसे लायक,निखर गया है ये नालायक

तेरे मोहित का दाना पानी,तू चलाए महारानी

लेखक :- Mohit Sai (अयोध्या) 9044466616

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।