हम शरण मैया ज्वाला महारानी

पारंपरिक
महादेव भजन दुर्गा भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

नाम जपते सभी ग्यानी ध्यानी,

हम शरण मैया ज्वाला महारानी,

भोले की तुम को कहते सभी आत्मा,

आत्मा में मिली सब को परमात्मा,

है अलग सब से अनुपम कहानी,

हम शरण मैया ज्वाला महारानी,

भाव सेवा का तुझको अर्पण मैं करू,

अपना सुख दुःख भी मैं तुझको अर्पण करू,

बीते चरणों में ये जिंदगानी,

हम शरण मैया ज्वाला महारानी,

बैठी धन पूरी में मैया ज्वाला मेरी,

हरती विपता सभी की वो हर घडी,

सुन लो गौरव के मुँह की जुबानी,

हम शरण मैया ज्वाला महारानी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।