ये जहाँ दीवाना बाबा श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये जहाँ दीवाना बाबा श्याम का

सहारा बाबा श्याम का

हारे का सहारा खाटू वाला बाबा श्याम का

दुखियों के दुखड़े हारता कष्ट मिटाये

द्वारे पे आके जो भी अर्ज़ी लगाए

मिल गया भरोसा बाबा श्याम का

सहारा बाबा श्याम का

हारे का सहारा खाटू वाला बाबा श्याम का

कलयुग का देव है ये तीन बाण धारी

शीश का दानी है ये श्याम बिहारी

राजा है रंगीले खाटू धाम का

सहारा बाबा श्याम का

हारे का सहारा खाटू वाला बाबा श्याम का

फागुन के मेले में ये सबको बुलाता है

श्याम ध्वजा लहराती देख मुस्काता है

जैकारा जय श्री श्याम का

सहारा बाबा श्याम का

हारे का सहारा खाटू वाला बाबा श्याम का

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।