सारी दुनिया में ऊँचा मेरा नाम हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया में ऊँचा मेरा नाम हो गया

जबसे खाटू वाला मेरी पहचान हो गया

तेरे नाम ने ही मेरी ज़िन्दगी सँवारी

तू जो मिला तो पाई खुशियां ये सारी

पूरा ज़िन्दगी का हर अरमान हो गया

जबसे खाटू वाला मेरी पहचान हो गया

मेरी खामियां ना देखि मुझे अपनाया

कमियां तराशी मेरी क़ाबिल बनाया

सोनू तेरा ये ज़माना कदरदान हो गया

जबसे खाटू वाला मेरी पहचान हो गया

जबसे मुरली वाला मेरी पहचान हो गया

सारी दुनिया में ऊँचा..............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।