मेरे खाटू वाला बाबा आज मेरे घर आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू वाला बाबा आज मेरे घर आया ,

मेरे घर है आया मैंने सब को आज भुलाया,

खाटू शयाम के चरणों में जाके जो शीश झुकाये,

शीश का दानी उसके शीश को सारे जग में उठाये,

जो भी आया श्री चरणों में उसने सब को छुपाया,

मेरे खाटू वाला बाबा आज मेरे घर आया

हारे का है सहारा बन के सब को पार लगाए,

सच्चे मन से करले सिमरन फिर जो चाहे पाए,

दुनिया की बातो में आकर तूने क्या है पाया,

मेरे खाटू वाला बाबा आज मेरे घर आया

मोरछड़ी का लेले झाड़ा आला भला कट जाए,

श्याम नाम है अमृत जैसा ये जिस पे पढ़ जाए,

इसके नाम का दीपक जिसने अपने मन में जगाया,

मेरे खाटू वाला बाबा आज मेरे घर आया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।