सहारा तुझे श्याम देगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब तेरे दिन कुछ ठीक ना होंगे

अपने भी नज़दीक ना होंगे

जब करेगा ना कोई तुझे याद

सहारा तुझे श्याम देगा

सच्चे दिल से लगाले फरियाद

सहारा तुझे श्याम देगा

जाएगी ना अरज़ बर्बाद

सहारा तुझे श्याम देगा

हाथ प्रभु का तेरे सर पर आंच ना आएगी तेरे घर पर

पूरी होगी तेरे भी मुराद सहारा तुझे श्याम देगा

करते हैं जो श्याम की भक्ति उनको मुसीबत छू नहीं सकती

तेरा जीवन करेगा आबाद सहारा तुझे श्याम देगा

श्याम के रहते क्यों डरता है माधव क्यों तू फिकर करता है

श्याम प्यारे की तू है औलाद सहारा तुझे श्याम देगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।