सीता राम के प्यारे पवन कुमार

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सीता राम के प्यारे पवन कुमार हनुमत वीरा बजरंगी

अपने भगतो का लगा दो बेडा पार हनुमत वीरा बजरंगी,

रोम रोम में राम तुम्हरे हे बजरंग बलधारी,

माँ अंजनी के आँख के तारे शिव जी के अवतारी,

ब्रह्मा विष्णु करते तेरी जय जय कार,हनुमत वीरा बजरंगी

अपने भगतो का लगा दो बेडा पार हनुमत वीरा बजरंगी,

देवो का तू देव है बाबा ज्ञान और गुण का सागर,

बजरंग बाला ज्योति से तेरी तीनो लोक उजागर,

बिगड़ी भक्तो की बनती है तेरे द्वार हनुमत वीरा बजरंगी

अपने भगतो का लगा दो बेडा पार हनुमत वीरा बजरंगी,

कैसे तुझे रिजाऊ बाबा कैसे तुझे मनाऊ,

मिश्री मेवा पान सुपारी तुझको भोग लगाउ

करलु मुझ निर्धन की भेट स्वीकार,हनुमत वीरा बजरंगी

अपने भगतो का लगा दो बेडा पार हनुमत वीरा बजरंगी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।