मोहे दर्शन करा दे माई के

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मोहे दर्शन करा दे माई के रे फंडा बाबा मोहे दर्शन करा दे माई के,

लाल लाल फुलवा मोहे भागो से लाल दे,

लाल लाल गजरा बड़ा रे रे फंडा बाबा मोहे दर्शन करा दे माई के

लाल लाल सिंदूर माँ तेरे माथे पे सजा दे,

लाल लाल बिंदिया लागण दे,

रे फंडा बाबा मोहे दर्शन करा दे माई के

लाल लाल झुमके माँ के कानो में पहनाने दे,

लाल लाल हरवा पहनाने दे

रे फंडा बाबा मोहे दर्शन करा दे माई के

लाल लाल कंगना माँ के हाथो में पहनाने दे,

लाल लाल चूड़ी पहनाएं दे,

रे फंडा बाबा मोहे दर्शन करा दे माई के

लाल लाल पायलियाँ पाओ में पहनाने दे,

लाल लाल बिछियां पहनाएं दे,

रे फंडा बाबा मोहे दर्शन करा दे माई के

लाल लाल चुनरी माँ के सिर पे सजाएं दे,

लाल लाल झोला चडान दे,

रे फंडा बाबा मोहे दर्शन करा दे माई के

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।