तेरे दर पे आके बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर पे आके बाबा चरणों को थाम लूंगा,

मेरी जिंदगी के मालिक मैं तेरा नाम लूंगा,

तेरे दर पे आके बाबा चरणों को थाम लूंगा,

अपने जीवन की डोरी तेरे हाथ थमाने आया,

तेरे नाम को सुन के बाबा तुझे अपना बनाने आया,

जिस और ले चलो गे उस और ही चलु गा,

मेरी जिंदगी के मालिक मैं तेरा नाम लूंगा,

तुम कस के पकड़ लो बाबा हाथो में हाथ मेरा,

छूटे न अब कभी भी बाबा ये द्वार तेरा,

जिस हाल में रखो गे उस हाल में रहुगा,

मेरी जिंदगी के मालिक मैं तेरा नाम लूंगा,

तेरे नाम में इतनी ताकत पानी में आग लगा दे ,

बरसो से सोइ किस्मत इक पल में ही जगा दे,

तेरी रजा में माधाव हर दम की खुश रहुगा

मेरी जिंदगी के मालिक मैं तेरा नाम लूंगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।