तेरा नाम जपे हम सुखी रहे दे हम को ये वरदान

पारंपरिक
माता दुर्गा आरती दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

माँ की आरती गाने वाला दुःख से मुक्ति पायेगा,

इक न इक दिन उसको माँ का दर्शन भी हो जाएगा,

जय शेरावाली माँ जय मेहरवाली माँ तू रखे सबका ध्यान,

तेरा नाम जपे हम सुखी रहे दे हम को ये वरदान,

प्राण दिए है तूने हमको तेरे है आधार,

आती जाती सांसो पर है तेरा ही अधिकार,

तेरा नाम जपे हम सुखी रहे दे हम को ये वरदान,

हम तेरा परिवार है मैया तू जगजनी माँ है,

तेरे जैसी दया की मूरत कोई ओर कहा है

तेरा नाम जपे हम सुखी रहे दे हम को ये वरदान,

हे सबके दुःख अपनी झोली में डाल के सुख बांटे,

फूल बिछा देती है चुन कर राहो के तू कांटे,

तेरा नाम जपे हम सुखी रहे दे हम को ये वरदान,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।