आयें हैं हम बाबा दर पे तेरे

- मोहित गोयल
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आयें हैं हम बाबा, दर पे तेरे,

रहेंगे सदा हम, शरण में तेरे,

खाटू बुलाया तुमने, भाग्य जगाया तुमने,

सब पे कृपा बरसाते, बाबा मेरे,

आयें हैं हम बाबा...

हम पे बाबा, तेरी हैं मेहर,

दुनियाँ की अब, हमको क्या फ़िकर,

हम तेरे - तू हमारा हैं, जो भी दिया, वो तुम्हारा हैं,

हम कैसे तेरा शुकर करें, तूने दिया जो सहारा हैं,

तुमसा नहीं हैं कोई, ओ साँवरे, ओ साँवरे, आयें हैं हम बाबा....

जिस दिन बाबा तुम्हें, देखेगी नजर,

जानें दिल पे, होगा क्या असर,

बाबा तुमको रिझाएंगे, राहों में पलके बिछाएंगे,

हारे का सहारा हैं तू, यें सबको बतलायेंगे,

मोरछड़ी लहरायें, बाबा मेरे, बाबा मेरे, आयें हैं हम बाबा....

जब से हम तेरी, राहों पर चले,

सारी विपदा, तुमसे ही टले,

तेरे होते हम क्यों डरे, चिंता अब काहे की करे,

इतना हैं विश्वाश हमें, तू दुख बाबा सब के हरे,

तेरे भरोसे ये बाबा, जीवन चले, जीवन चले, आयें हैं हम बाबा....

शीश दान में, जिसने हैं दिया,

कलयुग में बाबा ने, अवतार हैं लिया,

प्यारा भोला सा मुखड़ा, लगते हो चाँद का एक टुकड़ा,

हम कितनी तारीफ करें, देख के तुमको आहें भरे,

मोहित भी दिल से तेरा, शुकर करें, शुकर करें, आयें हैं हम बाबा....

तर्ज:-(सोचेंगे तुम्हें प्यार)

स्वर :- मोहित गोयल

सम्पर्क :- 7015789046

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।