आओ खाटू वाले बाबा

- मोहित गोयल
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आओ खाटू वाले बाबा, मेरे दिल में तुम समाओ,

कब से तुम्हें पुकारू, मेरे श्याम बाबा आओ,

दुखियों के तुम हो साथी, सब के हो तुम हिमाती,

इस दुख से बाबा मुझको, दिला दो आजादी,

मझधार में हैं नैया, इसे पार तुम लगाओ,

कब से तुम्हे पुकारू, मेरे श्याम बाबा आओ,

मेरा बाबा लखदातारी, कहती हैं दुनिया सारी,

बिगड़ी को हैं बनाता, ये कलयुग का अवतारी,

हारे के साथी बनके, लीले पे चढ़ के आओ,

कब से तुम्हें पुकारू, मेरे श्याम बाबा आओ,

खाटू के जैसी मस्ती, बोलो कहाँ हैं मिलती,

जो भी दर पे इस के आता, झोलियाँ सब की भरती,

तेरे दर्शनों के प्यासे, देने दर्शन तो आओ,

कब से तुम्हें पुकारू, मेरे श्याम बाबा आओ,

खाटू में जो भी जाता, ढेरों खुशियाँ वो हैं पाता,

मेरे श्याम के दर पे आके, सब गम वो भूल जाता,

मोहित को मेरे बाबा, जरा दर्श तो दिखाओ,

कब से तुम्हे पुकारू, मेरे श्याम बाबा आओ!!

तर्ज :- (मुझे इश्क़ हैं तुम्हीं से)

स्वर :- मोहित गोयल

सम्पर्क :- मोहित गोयल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।