खाटूवाला हमारा हैं

- मोहित गोयल
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला हमारा हैं, भगतों का दुलारा हैं,

जिंदगी में और कुछ भी नहीं, बस तेरा सहारा हैं,

खाटू वाला हमारा हैं...

मेरे जीवन में बाबा, एक तू ही सहारा हैं,

अब तेरे सिवा बाबा, कोई ना हमारा हैं,

मेरे जीवन की नैया का, श्याम तू ही किनारा हैं,

जिंदगी में और कुछ भी नहीं, बस तेरा सहारा हैं,

खाटू वाला हमारा हैं...

तेरी रहमत से बाबा, मैंने सब कुछ पाया हैं,

इस दुनियां में बाबा, अपना ही पराया हैं,

माँगे जो भी मिल जाये, ऐसा ये वो द्वारा हैं,

जिंदगी में और कुछ भी नहीं, बस तेरा सहारा हैं,

खाटू वाला हमारा हैं...

खाटू की नगरी में, दरबार तुम्हारा हैं,

चाँद सूरज की लाली में, गुलशन की बहारा हैं,

मोहित के भी जीवन को, बाबा तुम ने सँवारा हैं,

जिंदगी में और कुछ भी नहीं, बस तेरा सहारा हैं, खाटू वाला हमारा हैं...

तर्ज:- (एक प्यार का नगमा हैं)

स्वर :- मोहित गोयल

सम्पर्क :- 7015789046

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।