आयें हैं मेरे बाबा लीले सवार चढ़ के

- मोहित गोयल
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आयें हैं मेरे बाबा, लीले सवार चढ़ के,

मेरे साथ यूँ हीं रहना, तुम यार मेरे बन के,

आयें हैं मेरे बाबा...

इस दिल में तुम बसे हों, साँसें हजारों बन के,

मेरे साथ यूँ हीं रहना, तुम यार मेरे बन के,

आयें हैं श्याम बाबा, लीले सवार चढ़ के...

मेरा बाबा खाटू वाला, ये सबका साथ निभायें,

हारे का साथी बन के, पल में ये दौड़ा आयें,

हम द्वार तेरे आयें, सपनें हजार ले के,

मेरे साथ यूँ हीं रहना, तुम यार मेरे बन के,

आयें हैं मेरे बाबा...

मेरा बाबा हैं दयालु, सबके ही मन को भायें,

इसके ही रहते कोई, मंजिल ना डगमगाये,

तेरा साथ यें निभायें, हर मुसीबत में आ के,

मेरे साथ यूँ हीं रहना, तुम यार मेरे बन के,

आयें हैं मेरे बाबा...

मेरे सांवरे को कोई, जरा प्यार से रिझायें,

इस प्यार से ही बाबा, सबके ही मन को भायें,

हम प्यार तेरा पायें, तेरे पास यूँ हीं रह के,

मेरे साथ यूँ हीं रहना, तुम यार मेरे बन के,

आयें हैं मेरे बाबा...

हर दुखियों के ही दुःख को, पल में हीं यें मिटायें,

माँगे जो कोई इनसे, खाली ना हाथ जायें,

मोहित भी बाबा तेरे, गुणगान यूँ हीं गायें,

मेरे साथ यूँ ही रहना, तुम यार मेरे बन के,

आयें हैं मेरे बाबा...

तर्ज:- (आयें हो मेरी जिंदगी में)

स्वर :- मोहित गोयल

सम्पर्क :- 7015789046

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।