राधा रानी को रंगीलो को दरबार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा रानी को रंगीलो को दरबार परो है कुंजन में,

कुंजन में श्री चरणन में

राधा रानी को रंगीलो को दरबार .....

तन मन से तू सेवा करियो या देहडी पे माथा गिषियो,

तब किरपा करेगी सरकार परो है कुंजन में

राधा रानी को रंगीलो को दरबार .....

रसिकन की झूठन को खाइयो भूख प्यास की चिंता न करियो,

रस बरसे धुया धार परो है कुंजन में

राधा रानी को रंगीलो को दरबार .....

नित प्रति जाए के दर्शन करियो श्री चरनन में चित धरियो,

तेरो हो जाए बेडा पार,परो है कुंजन में

राधा रानी को रंगीलो को दरबार .....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।