सोना सोना मेरा यार खाटूवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सोना सोना मेरा यार खाटूवाला

प्यारा प्यारा दिलदार खाटू वाला

लागे बनड़ा सा बाबा क्या कहना ...क्या कहना

सोना सोना मेरा यार .........

देखो ऐसा सुन्दर मुखड़ा चाँद सूरज भी देख शर्माए

कारे कारे मोठे नैना सारे भक्तों पे जादू चलाएं

पड़े इत्तर की फुहार महके गाजरों का हार

पहने केसरिया बाघा क्या कहना ....क्या कहना

सोना सोना मेरा यार .........

देखो नैना मिलके इनसे श्याम नैनो से तीर चलाये

बड़ी प्यारी प्यारी मुस्कान अरे सबको दीवाना बनाये

करो इनकी मनुहार राजी होव लखदातार

बंधा प्रेम का धागा क्या कहना.....क्या कहना

सोना सोना मेरा यार .........

देखो नज़र नहीं लग जावे आज बाबा की नज़र उतारें

मिला मौका है चोखानी आज बाबा को जी भर निहारें

अर्ज़ी करता है स्वीकार करता कभी नहीं इंकार

ऐसा अपना है नाता क्या कहना .......क्या कहना

सोना सोना मेरा यार .........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।