भजन करने से क्या होगा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

इंसान इंसान को क्या देता है

करम तेरे अच्छे हो तो वो बिन मांगे सब देता है

करम खोटे तो ईश्वर का भजन करने से क्या होगा

किया परहेज़ ना कुछ भी दवा खाने से क्या होगा

तू खाली हाथ आया है व् खाली हाथ जाएगा

पथिक मालिक करोडो का ये कहलाने से क्या होगा

समय पर एक ही ठोकर बदल देती है जीवन को

जो ठोकर से भी ना समझे तो समझाने से क्या होगा

समय बीता हुआ हरगिज़ कभी ना हाथ आएगा

लिया चुग खेत चिड़ियों ने तो पछताने से क्या होगा

मुसीबत तो टले हरगिज़ सदा हिम्मत ही रखने से

मुकद्दर पर भरोसा कर के सो जाने से क्या होगा

करम खोटे तो ईश्वर का ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।