श्याम का हर प्रेमी तो सेठ बनेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई जल्दी बनेगा तो कोई लेट बनेगा

श्री श्याम का हर प्रेमी तो सेठ बनेगा

दुनिया में सबसे बड़ा सेठ सेठ सांवरा

भर देता भण्डार मेरा सेठ सांवरा

दुनिया में सबसे बड़ा सेठ सेठ सांवरा

भर देता सबकी झोलियाँ ये सेठ सांवरा

गर कर लिया विश्वास तो फिर मौज करेगा

श्री श्याम का हर प्रेमी तो सेठ बनेगा

जिसने किया विश्वास वो तो पार हो गया

उसका दीवाना ये सारा संसार हो गया

दुनिया में नंबर वन तो एकुरेट बनेगा

श्री श्याम का हर प्रेमी तो सेठ बनेगा

मत भूलना दरबार श्री श्याम प्रभु का

राजीव करे गुणगान श्री श्याम प्रभु का

दुनिया की साड़ी मौज तू दिन रात करेगा

श्री श्याम का हर प्रेमी तो सेठ बनेगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।