रुतवा तेरी शक्ति का सारे संसार में

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

रूतवा तेरी शक्ति का, सारे संसार में, सारे संसार में,

आज भी है और कल भी रहेगा ।

चर्चा यही माँ, तेरा एक में हजार में, एक में हजार में

आज भी है और कल भी रहेगा ॥

रुतवा तेरी शक्ति का...

जो सच्ची श्रद्धा से शरण में तेरी आता है,

होकर निहाल मैया गीत खुशियों के गाता है ।

असर दुआ का मैया तेरे प्रसाद में, तेरे प्रसाद में

आज भी है और कल भी रहेगा ॥

रुतवा तेरी शक्ति का...

श्रष्टि कर्ता है तूँ, तुही दुनियाँ की मालिक है,

है कौन बड़ा तुझसे सभी तो तेरे बालक हैं ।

सुख का भरोसा मेरी मैया तेरे प्यार में, मैया तेरे प्यार में,

आज भी है और कल भी रहेगा ॥

रुतवा तेरी शक्ति का...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।