मांग कर देख लो मन में जो ख़ास है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मांग कर देख लो मन में जो ख़ास है

ऐसा क्या जो नहीं श्याम के पास है

तेरी मोहब्बत में दम है गर सच्चा है प्यार तेरा

सच मानो ये खुशियों से भर देंगे भण्डार तेरा

नहीं असंभव कुछ भी है यहाँ तेरा मन है कहाँ

मितला उनको यहाँ चरणों के जो पास है

ऐसा क्या जो नहीं श्याम के पास है

जीवन के राहें कठिन ये आसान बना देंगे

दे आँखों के तू आंसू ये मुस्कान बना देंगे

ये यारों के सच्चे यार हैं दिलदार हैं

उनको मिलता यहाँ चरणों के जो पास है

ऐसा क्या जो नहीं श्याम के पास है

इनकी ज़मी इनका गगन इनका दिल इनकी धड़कन

तारें सितारे इनके है अग्नि जल और ठंडी पवन

चाँद और सूरज जीवन और मरण ये तन मन धन

मुझमे जो चल रही इनकी हर सांस है

ऐसा क्या जो नहीं श्याम के पास है

ये करुणा के सागर है हम सागर के हैं मोती

मिट जाता है अँधियारा जब जलती इनकी ज्योति

मांग बेधड़क झोली फैलाकर खाटू जाकर

जिसने पाया यहाँ उनको विश्वास है

ऐसा क्या जो नहीं श्याम के पास है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।