तेरे तट पे जो आये सारे दुख कट जाये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे तट पर जो आए मां,तेरे तट पर जो

आए सारे दुख कट जाए सब बिगड़े काम बन जाए

नमामि देवी नर्मदे नमामि मात नर्मदे

नमामि देवी नर्मदे नमामि मात नर्मदे,

ऊंचे पर्वत अमरकंठ से आई मां

ऋषि-मुनियों ने तेरी महिमा गाई मां

हम भी करे गुणगान हैं और करें स्नान हैं

तेरे जल में जो नहाए वो परम पद पाए

सब बिगड़े काम बन जाए

नमामि देवी नर्मदे नमामि मात नर्मदे

भूर मगर पर तेरी अजब सवारी मां

घाट घाट पर तेरी महिमा न्यारी मां

निर्मल तेरी धार है जल का ना कोई पार है

तेरे दर्शन पाएं युग युग तर जाए

सब बिगड़े काम बन जाए

नमामि देवी नर्मदे नमामि मात नर्मदे

नमामि देवी नर्मदे नमामि मात नर्मदे

नर्मदे हर नर्मदे हर नर्मदे हर।

लेखक

पंडित संजय शर्मा नसरुल्लागंज जिला सीहोर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।