मेरा तो ये खाटू वाला लगता रिश्तेदार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा तो ये खाटू वाला लगता रिश्तेदार

वरना क्यों ये साथ निभाता करता हमसे प्यार

खाटू ही घर है मेरा श्याम जहाँ तेरा बसेरा

दुःख और सुख में प्यारे आपको मानों

दिल की ये बातें सारी आपको सुनाऊ

कोई भी फैसला लेने से पहले पूछूं बारम्बार

वरना क्यों ये साथ निभाता करता हमसे प्यार

खाटू ही घर है मेरा श्याम जहाँ तेरा बसेरा

आप जैसा कोई नहीं है घर में मेरे

हार के आया बाबा पास मैं तेरे

मेरे जीवन का तो प्यारे आप ही हो आधार

वरना क्यों ये साथ निभाता करता हमसे प्यार

खाटू ही घर है मेरा श्याम जहाँ तेरा बसेरा

जब भी मेरा मन करे मैं दर तेरे आऊं

क्यूंकि वो घर भी मेरा हक़ से बताऊँ

श्याम उमंग संग रहते घर में बन जाते परिवार

वरना क्यों ये साथ निभाता करता हमसे प्यार

खाटू ही घर है मेरा श्याम जहाँ तेरा बसेरा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।