है सेठो के सेठ निराले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

है सेठो के सेठ निराले तेरा चर्चा श्याम सब और है,

तेरे हाथो में खाटू वाले इन भगतो की जीवन डोर है,

तीन वान की शक्ति से ही अद्भुत खेल किया तूने,

याचक बन कर भगवान आये पल में शीश दिया तूने ,

कोई तुमसे न होगा दानी दुनिया में तुम्हारा शोर है,

तेरे हाथो में खाटू वाले इन भगतो की जीवन डोर है,

हारे का तू इक सहारा सारा जग पहचान गया,

एहलवती के लाल तुम्हारी लीला हर कोई जान गया,

तुझे देखे जो तेरा हो जाए तू सब से बड़ा चित चोर है,

तेरे हाथो में खाटू वाले इन भगतो की जीवन डोर है,

धन्ने भाग मैं रोज कमाता श्याम नाम की दौलत हु,

कहे राम धन जो कुछ भी हु बाबा तेरी बदौलत हु,

मिटी दुखो की रात अँधेरी मिली अंदन की उज्वल डोर है,

तेरे हाथो में खाटू वाले इन भगतो की जीवन डोर है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।