लम्बोदरा लम्बोदरा

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

पार्वती का दुलारा तू है सब से निराला,

तेरे बिन सारा जग है अधूरा,

लम्बोदरा लम्बोदरा,

तेरी जय हो मेरे परमेश्वरा

लम्बोदरा लम्बोदरा,

सच्चे मन से जो भी पुकारे तू चला आता है,

पल भर में दुखियो का दुःख हर जाता है,

करता सब की आशाओं को पूरा,

लम्बोदरा लम्बोदरा,

दर से तेरे गया न खाली कोई गजानन,

आया मैं भी बन फरयादी आज तेरे आँगन,

बिगड़ी मेरी भी बना दे विधनेशरा,

लम्बोदरा लम्बोदरा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।