तू ही है मेरा साथी साथी जीवन साथी इक तू ही मेरा हम दम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तकदीर में मेरी तुम ने जो किये है लाखो कर्म,

एहसान है तेरे कितने शब्दों में कही क्या हम,

तू ही है मेरा साथी साथी जीवन साथी इक तू ही मेरा हम दम

दुनिया ने जब ठुकराया वेवस समज के सताया,

ऐसे में मुझको बचाया तुमने प्रभु हर दम,

जख्मो में भी लगाया है तुम ने सदा मरहम,

एहसान है तेरे कितने शब्दों में कही क्या हम,

तू ही है मेरा साथी साथी जीवन साथी इक तू ही मेरा हम दम

सच्ची है सारी वो बाते मोहित में जो भी लिखी है,

मुझको सहारा दिया है तूने प्रभु हर दम,

शुकराना करू मैं तेरा मेरी आंखे हुई है नम,

तू ही है मेरा साथी साथी जीवन साथी इक तू ही मेरा हम दम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।