सज धज बैठा श्याम हमारा प्यारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सज धज बैठा श्याम हमारा प्यारा है शृंगार संवारा,

आज तो गज़ब ढा रहा,

होठो पे कैसी मुस्कान है,येही तो इसी पहचान है,

आंखे इसकी अमृत की है प्यालाइयाँ,

होठो पे कैसी मुस्कान है

मुख मंडल पर गौर से देखो कैसा है निखार संवारा,

आज तो गज़ब ढा रहा,

केसरियां बागा है पहने ऊपर से भार भारी गहने,

मोर मुकट में हीरा है चमक रहा,

केसरियां बागा है पहने गल विच शोभा करे चौगनी,

रंग बिरंगे हार संवारा ,

आज तो गज़ब ढा रहा,

क्यों इतना सजते हो प्यारे तेरे आगे फीके हर नजारे,

तुम तो ऐसे ही सूंदर हो सँवारे क्यों इतना सजते हो प्यारे,

लूँ राय वारो जी वारो लेवो नजर उतार संवारा,

आज तो गज़ब ढा रहा,

ये तो हमारे दिल को भा रहा,जलवे अनोखे ये दिखा रहा,

बिनु कहता इसके जैसा और कहा ये तो हमारे दिल को बा रहा,

पूनम का चंदा शरमाया जब से किया दीदार संवारा,

आज तो गज़ब ढा रहा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।