राम तुम बड़े कृपालु हो शाम तुम बड़े दयालु हो

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम तुम बड़े कृपालु हो, शाम तुम बड़े दयालु हो ।

नाथ तुम बड़े दयालु हो,प्रभु जी तुम बड़े कृपालु हो ॥

और न कोई हमारा है, मुझे इक तेरा सहारा है ।

कि नईया डोल रही मेरी,प्रभु जी तुम करो न अब देरी ॥

तेरा यश गाया वेदों ने, पार नहीं पाया वेदों ने ।

नेती नेती गाया वेदों ने, सदा ही धिआया वेदों ने ॥

भले हैं बुरे हैं तेरे हैं, तेरी माया के घेरे हैं ।

चरण के हम सब चेरे हैं, प्रभु जी हम बालक तेरे हैं ॥

तुम्हारा नाम मिले भगवन, सुबह और शाम मिले भगवन ।

भक्ति का दान मिले भगवन, कि आठों याम मिले भगवन ॥

सहारा भक्तों के हो आप, मिटाते हो सब के संताप ।

करें जो भक्ति भाव से जाप, मिटे सब जन्म जन्म के पाप ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।