आजा री भवानी तेरा मंदिर सजाया है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

आजा री भवानी तेरा मंदिर सजाया है,

मंदिर सजाया तेरा भक्तो को बुलाया है,

कोई तो ले आयो मैया चोला लाल लाल है,

तारो वाली चुन्नी कोई लाया बेमिसाल है,

लांगुरिया जोगन को लेकर माँ के द्वार आया है,

आजा री भवानी तेरा मंदिर सजाया है,.

बिंदिया सजाये कोई कंगना पहनाये जी

मैया जी के हाथ कोई मेहंदी रचाए जी,

लाल फूलो वाला माँ को हार पहनाया है,

आजा री भवानी तेरा मंदिर सजाया है,

आज कैला मैया देखो लागे बड़ी प्यारी है,

पीले पीले शेर की माँ करती सवारी है,

लाल लाल झंडा मंदिर छोटी पे लहराया है,

आजा री भवानी तेरा मंदिर सजाया है,

राज अनाडी चल कैला माँ के धाम को,

रामवतार द्याले तू भी अम्बे माँ के नाम को,

माँ तेरी ही कृपा से मैंने नाम कमाया है,

आजा री भवानी तेरा मंदिर सजाया है,

जोड़ा गया :प्रिंस गोयल & रोशन गुप्ता

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।