पहले ध्यान श्री गणेश का

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

पहले ध्यान श्री गणेश का

मोदक भोग लगाओ भक्ति मन से करलो भगतो,

गणपति के गुण गाओ,

पहले ध्यान श्री गणेश का,

द्वार द्वार दर आसान सब पर शुभ प्रभु की है प्रतिभा,

देवो में जो देव पूज्ये है गणपति की है गरिमा,

मंगल अति सुमंगल है जो उनको नैन वसाओं,

पहले ध्यान श्री गणेश का

द्वार तेरे नित दिन भजन प्राथना शंख नाथ भी गूंजे,

मंगल जल दर्शन से गणपति तन मन सबका भीजे,

सब भक्तो का मंगल करदो मन सब का हरषाओ,

पहले ध्यान श्री गणेश का

सब त्यौहार उन्ही से शुभ है गणपति का त्योहारा,

मूषक वाहन श्री गणेश का ऐसा देव हमारा,

कीर्तन भजन नारायण करते उत्सव आज मनाओ,

पहले ध्यान श्री गणेश का

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।