बोलो बोलो रे गोपाला बोलो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बोलो बोलो रे गोपाला बोलो

मैं तेरी तुम मेरे होलो

मीरा ने तुम्हे पुकारा

हरि आ कर दिया सहारा

प्याले में आकर होलो

बोलो......

द्रौप्ती ने तुम्हे पुकारा

हरि आ कर दिया सहारा

साड़ी में आकर होलो

बोलो......

प्रह्लाद ने तुम्हे पुकारा

हरि आ कर दिया सहारा

खंबे में आकर होलो

बोलो........

सुदामा ने तुम्हे पुकारा

हरि आ कर दिया सहारा

चावल में आकर होलो

बोलो.......

भगतो ने तुम्हे पुकारा

हरि आ कर दिया सहारा

कीर्तन में आकर होलो

बोलो........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।