मैं तो तेरी दीवानी हो गई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी प्यारी आखो का जादू ,

दिल पे रहा न मेरे काबू,

मैं तो तुझमे खो गई हु मैं तो तुझमे खो गई,

मैं तो तेरी दीवानी हो गई

हो गई हो गई हो गई हो गई,

तेरे दिल पे श्याम सलोने अपना दिल मैंने हारा,

तू ही भगवान तू ही प्रीतम तू ही मेरा जग सारा,

श्याम मेरा सब से प्यारा है श्याम हारे का सहारा है,

तेरा दरबार न्यारा है लगता सब को प्यारा है

सावली सूरत मोहनी मूरत मैं तो दीवानी हुई,

मैं तो तेरी दीवानी हो गई

तेरी नजर का मेरी नजर से कैसा खेल निराला,

नजरे मिला कर दिल को लुटा श्याम मेरा मत वाला,

शयाम मेरा खाटू वाला है मेरा भोला भाला है,

श्याम सब का रखवाला है श्याम मेरा बड़ा दिल वाला है

सावली सूरत मोहनी मूरत मैं तो दीवानी हुई,

मैं तो तेरी दीवानी हो गई

तेरी तिर्शी से बाबा दिल मेरा हुआ घायल,

झूठे बंदन झूठा जमाना दुनिया कहे मुझे पागल,

तुमसे विनती बारम्बार मोर अभिनन्दन लखदातार,

मेरे सांवरियां सरकार तुमसे नैन हुए है चार,

सावली सूरत मोहनी मूरत मैं तो दीवानी हुई,

मैं तो तेरी दीवानी हो गई

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।