राधे अलबेली सरकार तुझपे मर गये नंद कुमार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे अलबेली सरकार तुझपे मर गये नंद कुमार,

चैन वैन तूने लुटा जोड़ के दिल से दिल की तार,

राधे अलबेली सरकार तुझपे मर गये नंद कुमार,

रात बिना मधुवन में राधे राधे कर तू डोल रे,

जब भी भजे बांसुरियां बांकी राधे राधे बोल है,

तेरे बिन पल भर न आये उसको चैन करार,

राधे अलबेली सरकार तुझपे मर गये नंद कुमार,

रंग रंगीला श्याम छबीला जग जिसका दीवाना,

ओ बरसाने वाली राधे वो तेरा दीवाना ,

सोते जगते रात दिन बस तेरा करे विचार,

राधे अलबेली सरकार तुझपे मर गये नंद कुमार,

तुझसे ही मिलने का ढूंढे बस दिन रात बहाना,

पागल हुए तुम्हारे पीछे श्री राधे जी कान्हा,

रोते रहते मदन सँवारे तेरा रूप निहार,

राधे अलबेली सरकार तुझपे मर गये नंद कुमार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।