आज लियो है गोकुल में देखो लाला ने अवतार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आज लियो है गोकुल में देखो लाला ने अवतार,

वे ख़ुशी मनावे बधाई हो मंगल गान गावे बधाई हो,

यशोदा के अंगना धूम मची गोकुल की गलियां खूब सजी,

गोपी ग्वालो की भीड़ सजी कान्हा के बाबा देखो नन्द बाबा खुशियों में करते मोहरो की बौछार,

सब ख़ुशी मनावे बधाई हो मंगल गान गावे बधाई हो,

आज लियो है गोकुल में देखो लाला ने अवतार,

श्याम जी को पलना धन्य भयो,

झूले प्यारा ललना जन्म भयो

आनंदन ही आनंदन बरस रहे,

भाजे शहनाई चंग नगाड़े की देखो मीठी झंकार,

सब ख़ुशी मनावे बधाई हो मंगल गान गावे बधाई हो,

आज लियो है गोकुल में देखो लाला ने अवतार,

मथुरा में जाओ गोकुल में पायो यशोदा ने,

जाके चरण पखारे यमनुआ में आँखों का तारा,

पिता वासुदेव की आँखों का तारा चमका नन्द के गांव,

सब ख़ुशी मनावे बधाई हो मंगल गान गावे बधाई हो,

आज लियो है गोकुल में देखो लाला ने अवतार,

चोखानी तन मन वार दियो पारस ने मंगला चार कियो ,

कान्हा ने बड़ो उपकार कियो भज रहा जी ढंका,

सारे जगत में देखो जी देखो हो रही जय जय,

सब ख़ुशी मनावे बधाई हो मंगल गान गावे बधाई हो,

आज लियो है गोकुल में देखो लाला ने अवतार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।