ब्रिज मंडल भाजे ढोल री

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ब्रिज मंडल भाजे ढोल री,

सब नाचे दे दे ताल जन्म लियो मेरे श्याम ने,

नन्द आंगन खुशियाँ छाई है,

नन्द बाबा बांटे वधाई है,

हीरे मोती लुतावे माल ,

जन्म लियो मेरे श्याम ने,

यशोदा ने लाला जायो री,

सोने को पलना सजाओ री,

गाये गुजारी बाजे देखो ताल ,

जन्म लियो मेरे श्याम ने,

ब्रिज वासी न फुले समाये री,

गीत मंगल सब मिल गाये री,

नाचे उछले मचाये धमाल,

जन्म लियो मेरे श्याम ने,

आओ तिरलोकी को नाथ जी,

पाली पागल नाचे साथ जी,

छाओ मन में हर्श उलास,

जन्म लियो मेरे श्याम ने,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।