मेरे साँवरिया सरकार,भक्तो के पालनहार,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे साँवरिया सरकार,भक्तो के पालनहार,

कर देते बेड़ा पार,श्याम तुम बड़े दयालु हो

मेरे श्याम बड़े ही प्यारे,ये हारे के है सहारे

खोले किस्मत के ताले,कर देते वारे न्यारे

तू नाम ले,सुबह शाम ले,तेरा हो जाए उद्धार

मेरे साँवरिया सरकार,भक्तो के पालनहार.....

मेरे बाबा खाटू वाले,इस जग बगिया के माली

इनकी कृपा से होती,सूखे जीवन मे हरियाली

दीनो के ये,दीनानाथ है,जिनकी महिमा अपरम्पार

मेरे साँवरिया सरकार,भक्तो के पालनहार.....

कट जाए उसके फेरे,जो जय श्री श्याम बोले

दूर हो जायेगे अँधेरे,गर मन की आँखे खोले

तेरा दर्शन,अति पावन,करता सब दूर विकार

मेरे साँवरिया सरकार,भक्तो के पालनहार....

इसे सौप दे जीवन नैय्या,नही श्याम सा कोई खिवैय्या

बिन पानी भी चला दे,तेरी नाव ये कन्हैया

"रूबी रिधम",के अच्छे कर्म,तेरी सेवा मिली दातार

मेरे साँवरिया सरकार,भक्तो के पालनहार.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।