आजा मेरे साँवरे

रोशन स्वामी"तुलसी"
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया से हारा हूँ मै,तेरी दरकार है

आजा मेरे सांवरे,तेरा इंतजार हैं

बीच भँवर में नैया डोले

ना है किनारा कोई खाये हिचकोले

तुम से है आस मेरी,तेरा एतबार है

आजा मेरे सांवरे,तेरा इंतजार हैं

डूब ना जाए ये नईया मेरी

थाम लो आकर इसको,दरकार तेरी

टूटी सी है नईया मेरी,टूटी पतवार है

आजा मेरे सांवरे,तेरा इंतजार हैं

हारे के सहारे श्याम,मैं भी मझधार हूँ

बालक हूँ तेरा श्याम,माना खतावार हूँ

तुलसी की नईया का,तु ही खेवन हार है

आजा मेरे सांवरे,तेरा इंतजार हैं

लेखक-रोशन स्वामी"तुलसी"

9610473172-9887339360

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।