श्याम चंदा है श्यामा चकोरी बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी

भैया राजू कटारिया मोगा/बरसाना
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी,

मोर मुकुट पीतांबर धरैइयां,

मुरलीधर है यह कृष्ण कन्हैया,

नीलांबर धर है भानु किशोरी ..

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी

श्याम रसिया है श्यामा रसीली,

कृष्ण छलिया है राधा शर्मीली,

कृष्ण काला है राधा है गोरी,

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी

गिरधर गोपाल गोकुल का राजा,

बृज की सरकार है रानी राधा,

प्राणजीवन परम धन तिजोरी ,

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी

दोनों ही रूप रस की है की है धारा,

जिसमें डूबा है संसार सारा,

नंद नंदन के भानु की किशोरी,

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी

दोनों में प्रेम है इतना ज्यादा,

राधा मोहन तो मोहन है राधा,

कृष्ण मन का 'मधुप' राधा गोरी ,

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी

स्वर : भैया राजू कटारिया मोगा/बरसाना

संपर्क : 98140 65320

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।